सुरक्षित जीवन के लिए वाहन चालक यातायात नियमाें का करें पालन : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित जीवन के लिए वाहन चालक यातायात नियमाें का करें पालन : जिलाधिकारी


बागपत, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने राष्ट्र वंदना चौक पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट वितरित किए और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और परिवार को हर व्यक्ति का इंतजार रहता है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह व जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने करीब 200 से ज्यादा वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story