जिला जज ने डीएम-एसएसपी के साथ जेल में किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला जज ने डीएम-एसएसपी के साथ जेल में किया औचक निरीक्षण


फिरोजाबाद, 29 सितंबर (हि.स.)। जनपद न्यायाधीश न्यायाधीश डॉ बंब्बू सारंग, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेश शिवा के साथ मंगलवार काे जिला कारागार औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की पैरवी और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके विधिक मामलों में पैरवी के संबंध में विस्तार से छानबीन की। अधिकारियों ने बंदियों से जेल में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में भी पूछताछ की।

इस दौरान बंदियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल प्रशासन ने उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है, विशेष रूप से भोजन एवं अन्य दैनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुव्यवस्थित रूप से प्रदान की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर एवं बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा गया, जो संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं जेल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए कि बंदियों के लिए शासन द्वारा निर्धारित सभी व्यवस्थाओं व साफ-सफाई को निरंतर इसी प्रकार पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाए रखा जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story