फतेहपुर : टीबी मरीजों को बांटे गए पोषणाहार

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर : टीबी मरीजों को बांटे गए पोषणाहार


फतेहपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जिला क्षयरोग अधिकारी डा. अशोक कुमार की अध्यक्षता में पांच टीबी मरीजों को पोषणाहार वितरण किया गया। सभी मरीजों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि टीबी क लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन म गिल्टी व गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जाँच करायें। यदि जाँच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से नि:शुल्क दवा शुरू करें।

जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया गया कि भारत सरकार प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान सरकारी व प्राइवेट में एक हजार रुपये पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। निक्षय पोषण योजना का लाभ लेने के लिये अब फेस वेरीफिकेशन करवाना अनिवार्य है उसके बाद धनराशि आपके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जायेगी। कार्यक्रम में राजेश सोनी, भक्तदास, कमलेश, जीतेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story