प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी होगी डिजिटल लाइब्रेरी : सुचिस्मिता मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी होगी डिजिटल लाइब्रेरी : सुचिस्मिता मौर्य


मीरजापुर, 25 सितंबर (हि.स.)। विकास खंड पहाड़ी के चेंदुली ग्राम सभा में शुक्रवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।

विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार पर ध्यान देने की बात कही।

खंड विकास अधिकारी मुनेश सिंह ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और इसके संचालन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यहां उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का उपयोग अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर सकेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि शिवबाबा सिंह ने की। उन्होंने विधायक का भगवान राम का चित्र, बुके और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, देवेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी बिंद, रामदेव सरोज, अनिल पासी, राजकुमार सिंह और मंगला राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story