जल्द होगा दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा : डीआईजी

WhatsApp Channel Join Now
जल्द होगा दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा : डीआईजी


फर्रुखाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज के मोहल्ला कूंचा दरवाजा निवासी वृद्ध पुरषोत्तम कौशल एवं उनकी पत्नी पुष्पा की हत्या की जांच जारी है और जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं।

यह कहना है कि कानपुर रेंज के डीआईजी हरिश्चन्द्र का। वे आज दोपहर कायमगंज में दंपत्ति हत्याकांड के बारे में जानकारी लेने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। डीआईजी ने बताया कि मारे गए वृद्ध बीमार चल रहे थे। दूधिया ने मृतकों को पड़ा देखा और मृतकों के गले में निशान देखे गए हैं। इससे पता चलता है कि किसी करीबी व्यक्ति ने ही घटना की है। उन्होंने बताया कि दंपत्ति के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम किया जा रहा है। डीआईजी ने बताया की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।

वार्ता के दौरान स्थानीय विधायक सुरभि, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दंपत्ति के शव घर में मिले थे और पूरे घर का सामान अस्त व्यस्त था। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब दूधिया दूध देने के लिए घर के अंदर पहुंचा और दंपत्ति के शव देख कर शोर मचाया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story