लेखपाल से आरओ बने धीरेन्द्र, 22वीं रैंक से बढ़ाया मान

WhatsApp Channel Join Now
लेखपाल से आरओ बने धीरेन्द्र, 22वीं रैंक से बढ़ाया मान


मीरजापुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। विकास खंड कोन के चेकसारी गांव निवासी सेवानिवृत्त जिला जज पेशकार लालचन्द्र सरोज के पुत्र धीरेन्द्र सरोज का समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यूपीपीएससी परीक्षा 2023 में उन्होंने 22वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

धीरेन्द्र वर्तमान में चुनार तहसील में लेखपाल पद पर तैनात हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा विन्ध्य ज्ञान पब्लिक स्कूल देवपरवां में तथा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से हुआ। स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज से पूरी की।

चार भाइयों में सबसे छोटे धीरेन्द्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों व भाइयों को दिया। उनकी उपलब्धि पर गांव और परिवार में जश्न का माहौल है। प्रधान हरिशंकर सरोज, पूर्व प्रमुख रविशंकर सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story