औरैया : धनुष भंग लीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बंधा समां

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : धनुष भंग लीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बंधा समां


-धनुष भंग लीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

औरैया, 15 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में तहसील बिधूना के अंतर्गत ग्राम कुदरकोट में आयोजित 126वें वार्षिक रामलीला महोत्सव में बीती रात्रि में धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली के उद्योगपति नागेंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर और फीता काटकर किया।

रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने शिव धनुष भंग किया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला देखने के लिए कस्बे के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धनुष भंग लीला के बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। दोनों पात्रों के बीच तीखे शब्दों और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के दमदार अभिनय और संवाद अदायगी पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

रामलीला महोत्सव में धार्मिक प्रसंगों के मंचन से कस्बे का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर विपिन बिहारी दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, आशीष सविता, आशाराम तिवारी, सोनू कक्का, गुड्डू दीक्षित, पुईया शर्मा, चंदन तिवारी, तरुण, कौशलेंद्र, बलराज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761100 Articles

Share this story