राज्य की भूमि पर किसी को भी गैंग की रंजिश या शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा : डीजीपी

WhatsApp Channel Join Now
राज्य की भूमि पर किसी को भी गैंग की रंजिश या शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा : डीजीपी


-अंकित बलियान हत्याकांड की जांच में लगी 11 टीमें, एनकाउंटर में मारे गये दो बदमाश

- दाे लाख रुपये के ईनाम की घाेषणा

लखनऊ, 31 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में साेमवार सुबह हरियाणवी गायक अंकित बलियान हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ में मारे गये हैं। इस कार्रवाई में पुलिस दो सिपाही भी घायल हुए। इस मामले में सोमवार दोपहर को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के नवम तल पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर कई अहम जानकारी साझा की है। इस दाैरान उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि, प्रदेश की सीमा से बाहर बैठकर या जेलों व विदेशों से साजिश रचने वाले और शूटर भेजने वाले अपराधी किसी भी गलतफहमी में न रहे। राज्य की भूमि पर किसी को भी गैंग की रंजिश या शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। अपराधिक घटनाओं और साजिशों के खिलाफ यूपी पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है, आगे भी जारी रहेगी। कानून के लंबे हाथ उन सभी अपराधियों तक जरूर पहुंचंगे, जो कहीं भी छिपने की कोशिश कर रहे हैं।

डीजीपी ने शामली जिले में एनकाउंटर में मारे गये बदमाशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शामली में बीते दिनों हुई अंकित बलियान की हत्या की घटना का सफल खुलासा किया गया है।

उन्होंने बताया कि शामली निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की 26 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते समय हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता सतवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले को गंभीरता से लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर, एडीजी मेरठ जोन द्वारा 11 पुलिस अधिकारियों की की विशेष टीम बनायी गई। इसमें चार अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस उपाधीक्षक के साथ इंस्पेक्टर के अलावा गौतमबुद्धनगर और मेरठ की एसटीएफ को लगाया गया था। चार आईपीएस भी शामिल थे।

सभी को अलग-अलग काम दिया, जैसे की सीसीटीवी, साक्ष्य एकत्र करना। शार्प शूटरों की पहचान करना उनकी हर गतिविधियों की जानकारी हासिल करना। इसी बीच 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया से जुड़े इस्टाग्राम से अंकित बलियान की हत्या की जिम्मेदारी ली गई।

जांच कर रही टीमों ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर 29 अगस्त को शाप शूटर सुमित और मोहित की पहचान की गई। उनके आने—जाने रहने, खाने—पीने सभी मूवमेंट की जानकारी पुलिस हासिल की। इसमें पता चला कि दोनों शूटरों ने हत्या से पहले अंकित की रेकी की थी। शूटर को बाहर से हथियार मुहैया कराये गये थे और योजना के तहत 26 अगस्त को अंकित बलियान की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपित जगह—जगह बदलते हैं। वहीं, पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा, हिमांचल, गुजरात और यूपी में छापेमारी की। इसी क्रम में 29 अगस्त को दो बदमाशों की पहचान की गई। सोमवार को उनकी लोकेशन शामली मिली और स्वॉट टीम, पुलिस और एसटीएफ ने घेराबंदी कर एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को मार गिराया। इस दौरान स्वॉट टीम के दो मुख्य आरक्षी हरविंदर और प्रदीप घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस रिकार्ड में मोहित के खिलाफ हरियाणा में 14 और सुमित के खिलाफ एक आपराधिक केस दर्ज थे। इनके अन्य अपराधिक इतिहास का सत्यापन कराया जा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि इस हत्या के पीछे बताया गया कि 24 सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या हुई है। इसके बाद गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के गैंगों के बीच गैंगवार शुरू हो गई। 2 मई 2023 में गोगी गैंग के सदस्य योगेश और उसके साथियों ने तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी थी।

इस दौरान अंकित बलियान द्वारा एक गाना 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' किया गया था। यहां गीत यूट्यूबर पर काफी चर्चा में रहा। इस गीत को गोगी गैंग ने जितेंद्र मान की हत्या के घटनाक्रम से जोड़कर अपने अपमान के रूप में ले लिया। इसके बाद कई बार अंकित को जान से मारने धमकी मिली। अंकित ने इस पर सफाई भी दी थी कि गीत में उसके द्वारा केवल अभिनय किया गया है, गीत व धून उसकी नहीं है। इसके बावजूद इसे अपमान समझाकर गोगी के गैंग के चार सदस्यों ने 26 अगस्त को अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

डीजीपी ने इस घटना का सफल आनवरण के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। कहा कि अपराधिक घटनाओं और साजिशों के खिलाफ यूपी पुलिस की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाएगी। इस घटना में दो शूटर मारे जा चुके है और दो लोगों की तलाश की जा रही है। जिन लोगों ने बदमाशों की मदद की है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story