जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ रही यूपी पुलिस, अपराधियों के हौसले हुए पस्त - पुलिस महानिदेशक
वाराणसी, 14 जून (हि. स.)। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने रविवार को वाराणसी जिले की पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस की नीति से यूपी पुलिस आगे बढ़ रही है। अपराधियों के हौसले पस्त हुए है। महिलाओं, व्यापारियों में सुरक्षा का भाव आया है। 60 हजार 244 आरक्षियों की भर्ती हुई है, जल्द उनको तमाम कार्य से जोड़ दिया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि समय के साथ साथ साइबर क्राइम एक बड़ा चुनौती बना हुआ है। अगर एक ठेला लगाने वाला इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन की सुविधा का उपयोग करता है तो वह भी साइबर अपराध का शिकार बना सकता है। साइबर अपराधियों के खिलाफ बीते एक वर्ष में सुनियोजित ढंग से कार्रवाई हुई है। बैंक में ही राशि रोकने में यूपी अभी टॉप फाइव स्थान में पहुंच गया है। आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की मीटिंग में सब संतोषजनक पाया गया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने कहा कि जो अपराधी बाहर बैठकर इस तरह की साइबर घटना कराते हैं। उस पर यूपी पुलिस ने पूरी तरह से अंकुश लगाया गया है।
एक प्रश्न के उत्तर में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल को लेकर तमाम कागजातों को एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे भारत वापस लाया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। सोशल मीडिया पर भी जो भय पैदा करते है, उन पर भी कार्रवाई होगी। मेरी अभी जनप्रतिनिधियों से वार्ता हुई है और ट्रैफिक के संचालन में उनकी बातों सुना गया है। उन्हें भी अपनी यातायात की योजना को रखा गया है।
वाराणसी पर उन्होंने कहा कि जो प्राथमिकता वाराणसी की है, वह धार्मिकता के कारण है। रोपवे के सापेक्ष पुलिसिंग की व्यवस्था भी हम कर रहे है। पुलिसिंग पर एक योजना बन रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

