नोएडा की स्थिति पर नजर रख रहे डीजीपी, भड़काने वालाें पर हाेगी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा की स्थिति पर नजर रख रहे डीजीपी, भड़काने वालाें पर हाेगी कार्रवाई


लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनके साथ अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश भी मौजूद है। डीजीपी ने सोमवार को कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया है। बाहरी लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र, ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कई जगह पर श्रमिकों ने जाम लगाया। पुलिस और श्रमिकों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। श्रमिकों ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की तथा पुलिस की जीप पलट दिया। पुलिस को बल प्रयोग और आंसू गैस के इस्तेमाल भी करना पड़ा है। मदरसन कंपनी के पास श्रमिकों ने कई कारों में आग लगा दी। कई जगह फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story