कावड़ यात्रा को लेकर डीजीपी ने मातहतों के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) ने मंगलवार को कावड़ यात्रा और आगामी त्योहार को लेकर मातहतों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, जीरो इंसीडेंट एंड जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य के साथ सम्पन्न कराये, व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग में कहा कि कांवड़ यात्रा समेत सभी त्योहारों को हर हाल में शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराएं। कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर समीक्षा की। डीजीपी ने कांवड़ यात्रा से जुड़े मामलों को लेकर मातहतों को लेकर निर्देश दिए हैं। इस बार कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।उ न्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीजीपी ने जेडएफडी व आरटीसी अभियान को लेकर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम में कमी आई है। पहली जनवरी 2025 से 30 जून 2025 की तुलना में पहली जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक की अवधि में हुई सड़क दुर्घटनाओं नौ और 10 प्रतिशत की कमी आई है।

वहीं, डीजीपी ने पुलिस अफसरों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हत्या, डकैती, लूट और चेन स्नैचिंग जैसे गंभीर मामलों का जल्द खुलासा करें और सक्रिय अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई की जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story