काशी विंध्याचल मंडल का काशी विंध्य रीजनल विकास की संकल्पना के आधार पर होगा विकास : मण्डलायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
काशी विंध्याचल मंडल का काशी विंध्य रीजनल विकास की संकल्पना के आधार पर होगा विकास : मण्डलायुक्त


मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। विश्व बैंक द्वारा काशी विंध्य क्षेत्र को विकसित करने के लिए क्षेत्रीय संकल्पना पर आधारित परियोजना के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने हेतु विश्व बैंक के तकनीकी विशेषज्ञ एवं मंडल के स्थानीय प्रशासनिक व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को मण्डलायुक्त विंध्याचल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में विजन डाक्यूमेंट तैयार करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में विश्व बैंक के तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा काशी विन्ध्य क्षेत्र को विकसित करने हेतु अभी तक तैयार किए गए डॉक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी मिर्जापुर व सोनभद्र द्वारा कुछ बिंदुओं को भी सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया कि कैसे इस क्षेत्र का समेकित औद्योगिक विकास किया जा सकता है। किन-किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । इस क्षेत्र की क्या पोटेंशियल है ।औद्योगिकीकरण में कौन से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं । टूरिज्म के क्षेत्र में क्या संभावनाएं हैं। इन सब बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई । संयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार द्वारा पीतल उद्योग को भी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करने का सुझाव प्रस्तुत किया गया। मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल द्वारा संयुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को विश्व बैंक की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु समन्वयक नियुक्त किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पर्यटन विभाग, विकास प्राधिकरण के अधिकारी भौतिक रूप से एवं जिलाधिकारी सोनभद्र व भदोही तथा मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, भदोही व अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

विश्व बैंक की तरफ से लीड अर्बन एशिया प्रभारी गायत्री सिंह वसुधा, पीपीपी के एक्सपर्ट प्रकाश गौर, दीपक मलिक कंसल्टेंट ज्योति नायर तथा डेलाइट के कंसल्टेंट अभिषेक द्वारा प्रतिभाग किया गया

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story