उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन


मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर करीब 10:50 बजे मीरजापुर पहुंचे। यहां से वह सीधे विंध्याचल धाम पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री मुजेहरा स्थित डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story