उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर का लिया कुशलक्षेम

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर का लिया कुशलक्षेम


लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को एक साथ राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने (भर्ती) इलाज करा रहे पूर्व मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर से भेंट कर उनका हालचाल जाना व कुशलक्षेम लिया।

उप मुख्यमंत्रीगण ने चिकित्सकों से श्री गौर के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने पूर्व मंत्री श्री गौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story