डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण


डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण


देवरिया, 10 जून (हि.स.) जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जनपद में निर्माणाधीन दो प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 में प्रारंभ हुई इस परियोजना की कुल लागत 20.09 करोड़ रुपये है, जिसमें 8.58 करोड़ कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन 11.51 करोड़ की कार्य परियोजना सम्मिलित है। इसकी पूर्णता तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित है। परियोजना में कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। आज उन्होंने ने निर्माणाधीन दो प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यों में गति लाने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया की निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 24.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली यह परियोजना फरवरी 2026 में प्रारंभ हुई है। इसकी पूर्णता तिथि अगस्त 2027 निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस एवं सीडको के अभियंता गण, डीएसटीओ अंगद यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story