देवरिया में यातायात पुलिस ने 156 वाहनों का चालान किया
Apr 16, 2026, 19:47 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों—बस स्टैंड, भटवलिया चौराहा और सुभाष चौक पर अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 156 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

