देवरिया : 250 बसों से गोरखपुर रवाना हुए तीन हजार विद्यार्थी, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : 250 बसों से गोरखपुर रवाना हुए तीन हजार विद्यार्थी, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल


देवरिया : 250 बसों से गोरखपुर रवाना हुए तीन हजार विद्यार्थी, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल


देवरिया, 20 नवंबर (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शुक्रवार को जिले के करीब तीन हजार विद्यार्थी 250 बसों से गोरखपुर रवाना हुए। सभी विद्यार्थी रामगढ़ताल के पास चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई थी।

विभिन्न महाविद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों को लेकर बसें गोरखपुर के लिए रवाना हुईं। इनमें भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मोहम्मद शेर अली मदीना महाविद्यालय, मां सरस्वती बालिका महिला महाविद्यालय सोहनपुर, सदन सेनानी ठाकुर त्रिपाठी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बढ़िया फुलवरिया, राजेंद्र बाबू विश्वनाथ उत्तर महाविद्यालय बनकटिया और देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट के विद्यार्थी शामिल रहे।

इसके अलावा ललित कॉलेज ऑफ एजुकेशन अहिरौली बघेल, एसके कन्या महाविद्यालय तिलौली, रामरेखा राव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी खोरोबारी, सरस्वती देवी वूमेन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन मोना गढ़वा, रमाशंकर कृषक महाविद्यालय और बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के चयनित विद्यार्थियों को भी बसों से गोरखपुर ले जाया गया। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह रहा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780202 Articles

Share this story