कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में किया पौधरोपण


देवरिया, 07 जून (हि. स. ) । उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकतर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम सभा पकहा के चतुर्भुज भगवान मंदिर परिसर में आम, पाकड़ और पीपल के पौधों का रोपण किया। जलवायु परिवर्तन विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नदी तट को हरा-भरा बनाने के लिए खनूआ नदी के किनारे भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। साथ ही मंदिर के समीप नदी की साफ-सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त प्रयास को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जिपू शाही, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अजय शाही, महिवाल जायसवाल, पिंटू सरकार, दयानंद शास्त्री और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story