शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री


शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री


शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री


शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री


शिक्षामित्र सम्मान व मानदेय वितरण कार्यक्रम आयोजित

देवरिया, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में मंगलवार को देवरिया क्लब में शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुआ और जनपद देवरिया में सजीव प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा और सुना गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से शिक्षामित्र के बढे मानदेय का प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा लगाए गए।

मुख्य अतिथि एवं कृषि मंत्री शाही ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की अलख जगाने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। सरकार शिक्षा मित्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके मानदेय में वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम को सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये;

कार्यक्रम के दौरान परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, ब्लॉक प्रमुख पथरदेव सुब्रत शाही, संजय सिंह, संजय कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी देवीमुनि वर्मा, जयराम पाल, राम प्यारे राम, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार भारती, राजेश कुमार यादव, राज किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह, गोपाल मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story