देवरिया : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु कर रहें जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु कर रहें जलाभिषेक


देवरिया : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु कर रहें जलाभिषेक


देवरिया : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु कर रहें जलाभिषेक


देवरिया, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर, देवरिया शहर के सोमनाथ और महेंद्रनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय बना हुआ है।

रुद्रपुर के प्रसिद्ध बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार सुबह करीब तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को पश्चिमी द्वार से कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है। पुलिस और मंदिर प्रशासन की निगरानी में दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दोपहर बाद मंदिर में रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी कर धार्मिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई और रूट डायवर्जन लागू किया गया। पुलिस, पीएसी, स्वयंसेवकों और मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों ने पूरे दिन भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

रविवार शाम से ही बरहज, भागलपुर और सरयू नदी के विभिन्न घाटों से कांवड़ में पवित्र जल लेकर निकले शिवभक्त सोमवार तड़के जिले के प्रमुख शिवालयों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा लगातार गश्त की जा रही है।

-

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story