सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मचारी की अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मचारी की अस्पताल में मौत


देवरिया, 01 मई (हि.स.)। उतर प्रदेश के जनपद देवरिया में सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। थानेदार राकेश राय ने बताया कि नंद किशोर यादव (45) पुत्र इंद्रदेव यादव निवासी सहजौली (लार क्षेत्र) सफाई कर्मचारी के पद पर विशुनपुरा में पदस्थ था।

बुधवार को लगभग 11 बजे सहला पिपर गांव के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नंद किशोर यादव गंभीर रूप से घायल होने के बाद 108 की मदद से देवरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story