बरहज-सोनूघाट मार्ग ठीक कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बरहज-सोनूघाट मार्ग ठीक कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


बरहज-सोनूघाट मार्ग ठीक कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


देवरिया, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने सोमवार को बरहज-सोनूघाट मार्ग पर सड़क के गड्ढों में बैठकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार और संबंधित विभाग पर जमकर निशाना साधा तथा 21 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

प्रदर्शन के दौरान विजय रावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों से बरहज-सोनूघाट मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। विजय रावत ने घोषणा की कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 21 जुलाई से बरहज-सोनूघाट मार्ग स्थित काली मंदिर के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन में विरेंद्र चौधरी, गुड्डू यादव, अनिरुद्ध यादव, विकास सिंह, सज्जन तिवारी, अभिषेक सिंह, अजीत प्रताप, राजू यादव, अजीत प्रसाद, श्रवण गौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story