बरहज-सोनूघाट मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सपा ने चलाया ‘गड्ढा पाटो अभियान’

WhatsApp Channel Join Now
बरहज-सोनूघाट मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सपा ने चलाया ‘गड्ढा पाटो अभियान’

बरहज-सोनूघाट मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सपा ने चलाया ‘गड्ढा पाटो अभियान’

बरहज-सोनूघाट मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सपा ने चलाया ‘गड्ढा पाटो अभियान’

देवरिया, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज-सोनूघाट मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम हरनठा चौक पर ‘गड्ढा पाटो अभियान’ चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल से यह सड़क टूटी और जर्जर पड़ी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बरहज से अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए देवरिया पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगी। इस अवसर पर विकास, संजय निषाद, राहुल सिंह, अनिल उपाध्याय, सुरेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story