नेशनल टैलेंट अवार्ड-2026 : विजयी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल टैलेंट अवार्ड-2026 : विजयी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


देवरिया, 20 जुलाई (हि.स.)। मुंशी प्रेमचंद बौद्धिक शिक्षण संस्थान, दामोदरपुर भंकरपुर, डोलछपरा देवरिया द्वारा साेमवार काे नेशनल टैलेंट अवार्ड-2026 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, बौद्धिक विकास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक अवनीश चन्द भास्कर, प्रधानाचार्य वेद पति द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक अभिषेक पाण्डेय सहित शिक्षक जगदीश यादव, स्नेहा मिश्रा, भूपेंद्र तिवारी, दीपक मिश्र, प्रिया यादव, लक्ष्मी दूबे, समीक्षा दूबे, मुस्कान सिद्दीकी, आदित्य शर्मा और आयुषी गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य निष्पक्षता के साथ पूरा किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 2 के आर्यन मिश्रा, कक्षा 4 के सत्यम यादव, कक्षा 5 की मानसी दूबे एवं सरिया परवीन, कक्षा 8 के अंश यादव तथा कक्षा 11 के आदित्य मिश्रा ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को रिस्ट वॉच, मेडल और अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं मेरिट सूची में शामिल अन्य सफल प्रतिभागियों को भी मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता की टॉप-10 मेरिट सूची में कृष्णा कुमार, आराध्य कुमारी, प्रज्ञा द्विवेदी, अंशिका कुशवाहा, इल्मा सिद्दीकी, राहत सिद्दीकी, अक्षा परवीन, चित्रांशी दूबे, स्वीटी गुप्ता, आरुषि यादव, अमन गोंड, उत्कर्ष पाण्डेय, सुंदरम गुप्ता, सोनाली खरवार, ईशान द्विवेदी, श्रेया यादव, अदिति गोंड, अनोखी द्विवेदी, अनस खान, अंशु गोंड, दिव्या कुमारी, कौशल कुमार, नीतीश तिवारी, पलक कुमारी, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांशू यादव, दिव्यांश यादव, रेहान खान, अर्शिलम सिद्दीकी तथा कृष्णा द्विवेदी सहित अनेक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story