देवरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन के लिए खोदी सडक, नहीं हुई मरम्मत
Apr 17, 2026, 12:23 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में जल-नल योजना की पाइपलाइन बिछाने के कारण मुख्य सड़कें गड्डों में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह पाइपलाइन लगभग एक वर्ष पूर्व बिछाई गई थी।
इसके अतिरिक्त, जगह-जगह पाइपलाइन में टूटी (स्टॉपकॉक) न लगने से पानी का भारी नुकसान भी हो रहा है। अधिशासी अभियंता अनिल जाटव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी ।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

