देवरिया में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में घायल युवक ने दम ताेड़ा

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में घायल युवक ने दम ताेड़ा


देवरिया, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार काे स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से साड़ा गांव निवासी घायल युवक राहुल सिंह ने गुरुवार काे दम ताेड़ दिया जबकि दूसरा युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

थानेदार महेन्द्र कुमार के अनुसार, बुधवार काे पथरहट क्षेत्र निवासी रोशन सिंह (25 वर्ष) पुत्र विजय प्रकाश सिंह तथा गौरीबाजार थाना क्षेत्र के साड़ा गांव निवासी राहुल सिंह (35 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गौरी खुर्द के पास उनकी बाइक और एक स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की मदद से महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, गोरखपुर में इलाज के दौरान राहुल सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं रोशन सिंह का इलाज अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story