देवरिया में दो गाे तस्कर गिरफ्तार, चार गोवंशीय पशु बरामद
देवरिया, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की थाना मईल पुलिस ने मंगलवार काे दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार गोवंशीय पशु, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गोवंश वध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने बताया कि थाना मईल पुलिस 27/28 जुलाई की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देवरहवा बाबा तपस्थली (मचान) के समीप नदी किनारे छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से दिनेश उर्फ नान्हू राजभर (45) और नीरज कुमार (26), दोनों निवासी नरसिंहडाड़, थाना मईल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से चार गोवंशीय पशु, बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक सफेद झोले में रखा लोहे का चापड़ तथा लकड़ी का ठेहा बरामद किया। इस संबंध में थाना मईल पर गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

