देवरिया में एकल अभियान के तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ, सामाजिक जागरण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में एकल अभियान के तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ, सामाजिक जागरण पर जोर


देवरिया में एकल अभियान के तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ, सामाजिक जागरण पर जोर


देवरिया में एकल अभियान के तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ, सामाजिक जागरण पर जोर


देवरिया, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के एकल अभियान प्रभाग-4 के तत्वावधान में तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग (गतिविधि विभाग) का शुभारंभ शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन, कसया ढाला, देवरिया में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री एवं बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल ने की। केंद्रीय टोली सदस्य (गतिविधि विभाग) राघवेंद्र सैनी तथा गतिविधि प्रशिक्षक अरविंद कन्नौजिया ने भी दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कराया।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश संभागों से गतिविधि विभाग के कार्यकर्ता एवं समिति के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय टोली सदस्य राघवेंद्र सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एकल अभियान का गतिविधि विभाग समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ गौ माता, गंगा माता और धरती माता के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समाजहित के विभिन्न अभियानों के लिए दक्ष बनाना है, ताकि वे गांव-गांव तक जनजागरण का संदेश पहुंचा सकें।

मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह ने एकल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी संगठन के कई कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण भारत में व्यक्ति निर्माण और संस्कार आधारित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में भी अभियान के साथ खड़े रहेंगे और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना सहयोग देते रहेंगे। अध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों से निरंतर जुड़े रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन चौपाई के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।

इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्रा, पवन जायसवाल, अटल बरनवाल, राजेश जायसवाल, दीपक त्यागी, गोलू मदेसिया, मालिक राम, प्रह्लाद प्रसाद, देव नारायण, ज्ञान सिंह, सुभाष मौर्य, लालमणि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story