सदर सांसद की अगुवाई में देवरिया क्लब से अमृत रेलवे स्टेशन तक निकला मशाल जुलूस

WhatsApp Channel Join Now

- अमृत प्रयास प्रथम संकल्प का विस्तार एवं द्वितीय संकल्प का शुभारंभ- मशाल जुलूस में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया भाग

देवरिया, 29 मार्च (हि.स.)। देवरिया सदर सांसद शशांक मणि के नेतृत्व में रविवार की देर शाम पूर्वांचल क्रांति दिवस पर शहर में मशाल निकाला गया। हाथों में जलती मशालें और विकसित देवरिया के नारों के बीच जुलूस में सैकड़ों युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।

देवरिया क्लब से शुरू हुआ यह जुलूस नगर पालिका, तहसील रोड, अमन गेट होते हुए अमृत रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। रास्ते भर लोग अपने घरों और दुकानों से निकलकर इस दृश्य के साक्षी बने। कई स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक जुलूस का स्वागत भी किया।

मशाल जुलूस का उद्देश्य ‘अमृत प्रयास’ के तहत लिए गए विकास संकल्पों को जनभागीदारी से साकार करने का संदेश देना रहा। जिसमें अमृत प्रयास प्रथम संकल्प नकदी फसल एवं एग्रो प्रोसेसिंग का विस्तार और द्वितीय संकल्प उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को रोजगार का प्रयास का शुभारंभ हुआ।

इससे पहले देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत और ‘अमृत प्रयास’ पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story