देवरिया लोकसभा क्षेत्र में स्पेस एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रहे प्रयास : शंशाक

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया लोकसभा क्षेत्र में स्पेस एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रहे प्रयास : शंशाक


देवरिया लोकसभा क्षेत्र में स्पेस एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रहे प्रयास : शंशाक


देवरिया, 06 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के भटनी नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर खोरीबारी में सोमवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में देवरिया के सांसद शशांक मणि ने युवाओं से विकसित देवरिया के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देवरिया जैसे जिले शिक्षा, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तथा इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन सकता है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देवरिया लोकसभा क्षेत्र में स्पेस एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं भी आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जुड़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने विकसित देवरिया के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, भाजपा जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, सचिंद्र शाही 'दीपू', मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, हितेंद्र तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, शेषनाथ कुशवाहा, ब्रह्मानंद मिश्रा, मुन्ना राय, सुधांशु राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story