दिव्यांगजन की समस्याओं के निस्तारण को 6 मई को लगेगा मोबाइल कोर्ट

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के निर्देशन में देवरिया में 06 मई को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अनुरूप सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट 06 मई को प्रातः 10 बजे से गांधी सभागार, विकास भवन परिसर, देवरिया में आयोजित किया जाएगा। जनपद के इच्छुक दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को मोबाइल कोर्ट में प्रस्तुत कर कर सकते हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story