देवरिया में छात्र आंदोलन के समर्थन में किसान सभा व खेमू का धरना

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में छात्र आंदोलन के समर्थन में किसान सभा व खेमू का धरना


देवरिया, 20 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को देवरिया के सलेमपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन (खेमू) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को सौंपा।

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने धरने को संबोधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story