युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,पुलिस कर रही जांच

WhatsApp Channel Join Now
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,पुलिस कर रही जांच


देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.) । जनपद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार शेरखां गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती की जहर खाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा कुशवाहा (21 वर्ष) पुत्री विश्राम ने जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थानेदार प्रदीप पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है ।-------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story