देवरिया के रुद्रपुर में मोहर्रम से पहले विवाद,प्रशासन ने पुराना चौक पर मरम्मत कार्य रुकवाया

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया के रुद्रपुर में मोहर्रम से पहले विवाद,प्रशासन ने पुराना चौक पर मरम्मत कार्य रुकवाया


देवरिया के रुद्रपुर में मोहर्रम से पहले विवाद,प्रशासन ने पुराना चौक पर मरम्मत कार्य रुकवाया


देवरिया के रुद्रपुर में मोहर्रम से पहले विवाद,प्रशासन ने पुराना चौक पर मरम्मत कार्य रुकवाया


देवरिया, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में माेहर्रम से पहले रुद्रपुर के पक्का चौक स्थित संवेदनशील चबूतरे पर रविवार सुबह निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना से इलाके में अचानक हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुटने लगी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने इस मामले में रुद्रपुर निवासी मोइन शाह पुत्र मोहम्मद ईशु तथा मोहम्मद वालिद पुत्र मोहम्मद लतीफ को हिरासत में लिया है।

पक्का चौक स्थित संवेदनशील चबूतरे पर कुछ लाेगाें द्वारा निर्माण किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही लोगों से संवाद कर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय का कहना है कि संवेदनशील स्थल पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा और मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता दिलीप जायसवाल और शिवम श्रीवास्तव समेत कई कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। फिलहाल पक्का चौक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story