कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


देवरिया, 15 मई (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को धरना- प्रदर्शन किया। जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी सदर सीमा पाण्डेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के शोषण, बिचौलियों की सक्रियता, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तथा डीजल-पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story