कांग्रेस की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर


देवरिया, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। बैठक में नागेंद्र शुक्ला, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, दीनदयाल यादव, जुलेखा खातून, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, चंदन वर्मा, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, मनोज मणि त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, शहनाज जफर, रजनीश प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, रीता देवी, विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक, परमानंद प्रसाद, प्रेमचंद प्रजापति, उत्तेज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story