देवरिया : शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त एकत्र

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त एकत्र


देवरिया : शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त एकत्र


देवरिया, 10 नवंबर (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले कारसेवक राम कोठारी और शरद कोठारी बंधुओं की स्मृति में मंगलवार को हुतात्मा दिवस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर का शुभारंभ सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने सबसे पहले रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ मणि त्रिपाठी 'भानु' ने किया।

इस अवसर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शहीद कारसेवकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि समाज और देश को जब भी उनके रक्त की आवश्यकता होगी, वह सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल,

बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव , बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ मणि त्रिपाठी ने विचार रखे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, दुर्गेश प्रताप राव, राधेश्याम शर्मा, दिनेश्वर पांडेय, नगर संयोजक मिथिलेश सिंह, आदिदेव मिश्रा, अमित तिवारी, अजीत मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

इस मौके पर विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वंशराज पांडेय, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही, जिला सह मंत्री जय शिव, जिला उपाध्यक्ष पवन जायसवाल 'दीपू', जिला धर्म प्रसार प्रमुख पवन जायसवाल, जिला सेवा प्रमुख राजेश सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में जिला संयोजक सौरभ मणि त्रिपाठी 'भानु' ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार जताया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story