देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, निशाने पर रहा विपक्ष

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, निशाने पर रहा विपक्ष


देवरिया, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले गुरुवार जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला आरक्षण के विरोध करने वालों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और मार्च थाना परिसर तक पहुंचा, जहां महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की।

पदयात्रा में भाजपा महिला जिला महामंत्री बबीता चौहान, जिला मंत्री माया विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम तथा ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा नीलम यादव, कुसुमावती निषाद, महामंत्री हरि नारायण सिंह, सभासद दिलीप जायसवाल, तेज प्रताप, राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, इंजीनियर सुशील चंद, महेश वर्मा, अमरेंद्र राव, सुनील श्रीवास्तव, अनूप मद्धेशिया, शिवशरण वर्मा, दीपक जायसवाल और मुमताज अहमद समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story