ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


देवरिया, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सदर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से निबंधन कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताई और बाद में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन से पूर्व बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने इस व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं व्यक्त कीं।

प्रदर्शन में विजयसेन यादव, राकेश कुमार शाही, राजाराम, रामहवेली यादव, अर्जय कुमार, शशिभूषण पासवान, कमलमणि त्रिपाठी, अंबरीष मणि त्रिपाठी, मनोज श्रीराम, विनोद सिंह, के.के. सिंह, भारत भूषण गुप्ता, अजय पांडेय, शिवगोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story