आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक करेगा प्रचार वाहन : अपर निदेशक

WhatsApp Channel Join Now
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक करेगा प्रचार वाहन : अपर निदेशक


देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स . ) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा साेमवार से गांव-गांव प्रचार अभियान शुरू किया गया है। अपर निदेशक गोरखपुर मंडल डा. जयंत कुमार ने सीएमओ कार्यालय परिसर से ईलीडी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहिनी जिले के गली, चौराहों से होते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेगी।

अपर निदेशक डॉ जयंत कुमार ने कहा कि सभी सीएचओ, एएनएम, आशा वर्कर्स अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा ने कि अब तक जिले में करीब आठ लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं और अब भी 6 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के कार्ड बनवाने शेष हैं। ऐसे में इन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें, इसके लिए प्रचार वाहनों की शुरुआत की गई है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क में बनाए जा रहे हैं । दौरान लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वह अपनी पात्रता की जांच टोल फ्री नंबर-14555/180011565 पर या फिर आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ एस के सिन्हा, डिप्टी डॉ आरपी यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा, डॉ राकेश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story