देवरिया में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,छह लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,छह लोग घायल


देवरिया में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,छह लोग घायल


देवरिया में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,छह लोग घायल


देवरिया, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के जामुनी खास गांव में गुरुवार काे दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जामुनी खास गांव निवासी मुन्ना और रामाअशीष के परिवारों के बीच एक लड़की को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ भिड़ गए।

मारपीट में कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें मुन्ना और सुनील को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। अन्य घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story