न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर ईपीएस-95 पेंशनर्स 17 नवंबर को ईपीएफओ कार्यालय पर देंगे धरना

WhatsApp Channel Join Now
न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर ईपीएस-95 पेंशनर्स 17 नवंबर को ईपीएफओ कार्यालय पर देंगे धरना


-लखनऊ और आसपास के जिलों के विभिन्न निगमों एवं निजी संस्थानों के पेंशनर और कर्मचारी होंगे शामिल

लखनऊ, 16 नवंबर (हि.स.)। न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार 17 नवंबर को गोमती नगर के विभूति खंड स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह जानकारी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी और राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में लखनऊ सहित आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में पेंशनर और कार्यरत कर्मचारी शामिल होंगे। इनमें रोडवेज, आवश्यक वस्तु निगम, अपट्रॉन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), निर्माण निगम, सेतु निगम, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ), सीड कॉरपोरेशन और चीनी निगम सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों से जुड़े लोग भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनर्स लंबे समय से न्यूनतम पेंशन में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story