संगठन सेवा और समर्पण ही भाजपा का मूल मंत्र : सूर्य प्रताप शाही

WhatsApp Channel Join Now
संगठन सेवा और समर्पण ही भाजपा का मूल मंत्र : सूर्य प्रताप शाही


संगठन सेवा और समर्पण ही भाजपा का मूल मंत्र : सूर्य प्रताप शाही


संगठन सेवा और समर्पण ही भाजपा का मूल मंत्र : सूर्य प्रताप शाही


देवरिया, 16 मार्च (हि.स.)। जनपद देवरिया के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के बैतालपुर मंडल के ब्लाक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर वर्गों का उद्घाटन किया। इस अभियान के तहत सात सत्रों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया ।

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने संगठन, सेवा और समर्पण के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया । उन्हाेंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में एआई टूल्स के उपयोग, सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन और बूथ प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, ताकि संगठनात्मक कार्य को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम को भी अनिवार्य किया गया है, जिससे आपसी समन्वय और संगठनात्मक जुड़ाव को मजबूत किया जा सके।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में विचारधारा की स्पष्टता लाना, संगठन को मजबूत करना और उन्हें जनसेवा के लिए अधिक सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भाजपा नेता अवधेश सिंह ने किया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, अभिषेक राय अंकुर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय मीडिया सह संपर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story