दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि


वाराणसी, 25 सितम्बर (हि. स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर वाराणसी में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के श्यामा प्रसाद मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पित कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र प्रथम के आदर्श, उच्च नैतिक मूल्यों और अंत्योदय की भावना को अपने जीवन-दर्शन का आधार बनाकर राष्ट्रसेवा को नई दिशा दी। दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता रहे। दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन हैं। उनका जीवन और विचार हमें यह प्रेरणा देते हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सुख, सम्मान और अवसर पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार आज भी हम सभी के लिए जनसेवा का मार्गदर्शक है। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story