युवक का शव पेड़ से लटका मिला

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में रविवार को बाईपास रोड स्थित पब्लिक स्कूल के पीछे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सूरज राजभर, निवासी ग्राम रामपुर खुरहुरिया के रूप में हुई है।

थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story