संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के देवरिया जिले में सोमवार को लार थाना क्षेत्र स्थित बाईपास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में साेमवार काे एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान लार थाना क्षेत्र स्थित चौहान टोला निवासी अजय चौहान (32) के रूप में हुई है। सोमवार को बाईपास के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
———————————
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

