रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


मीरजापुर, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कछार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के स्थान ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।

कटरा कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि बरौधा कछार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story