डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव : केशव प्रसाद मौर्य


डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव : केशव प्रसाद मौर्य


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

लखनऊ, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास सात कालिदास मार्ग पर देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव, त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका अतुलनीय योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत गरिमा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।

श्री मौर्य ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन हमें यह संदेश देता है कि उच्च पद पर आसीन होकर भी सादगी, विनम्रता और राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाएं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story