दालमंडी के चौड़ीकरण में चार मस्जिदों ने मुआवजा लेने की दे दी अनुमति - अधिशासी अभियंता

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी, 22 जून (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के. सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि वाराणसी में दालमंडी के चौड़ीकरण में छह मस्जिदें आ रही हैं और अब इसमें से चार मस्जिदों ने मुआवजा लेने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद चौड़ीकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ेगा।

अधिशाषी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि चौक थाने के पीछे की मस्जिद करीमुल्लाह बेग का पचास प्रतिशत हिस्सा ही चौड़ीकरण में जाएगा। मस्जिद रंगीले शाह में सिर्फ गेट और दुकाने जाएंगी। मस्जिद लंगड़े हाफिज जो नई सड़क पर है, उसमें भी कुछ दुकाने जाएंगी। जो इनकी मस्जिद बचेगी वो किसी काम के लायक नहीं रहेगी। वहीं मस्जिद अली रजा पूरी जाएगी लेकिन उसमें भी पांच फिट हिस्सा बच रहा है। इसके अलावा दो मस्जिदें और हैं, जिसकी कमेटी से भी बातचीत हो रही है। जल्द ही वह भी ध्वस्तीकरण की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story