वाराणसी में ध्वस्तीकरण अभियान में आने वाली 4 मस्जिदों का मिलेगा क्षतिपूर्ति धन - मिर्जा सैफ बेग

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में ध्वस्तीकरण अभियान में आने वाली 4 मस्जिदों का मिलेगा क्षतिपूर्ति धन - मिर्जा सैफ बेग


वाराणसी, 23 जून (हि. स.)। वाराणसी में मस्जिद करीमुल्लाह बेग के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि दालमंडी में सड़क चाैड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर चार मस्जिदों का क्षतिपूर्ति धन आवंटन का बजट तय हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह क्षतिपूर्ति धन दिया जाएगा। मस्जिदों के नापी के बाद जितने हिस्से काे गिराया जाएगा, उसका जी थ्री के मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति धन मिलेगा।

मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने कहा कि मस्जिद के टूटे हुए हिस्से के बाद बची हुई मस्जिद को लेकर एक बार फिर निर्माण होगा। क्षतिपूर्ति धन से मस्जिद को ठीक कराया जाएगा। एक बार फिर से मस्जिद में इबादत हो सकेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारुकी के कहने पर मस्जिद की कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को अपनी सहमति दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story